highlightSports

GT vs KKR Pitch Report: कैसा होगा अहमदाबाद की पिच का हाल? बैटर्स की होगी चांदी या गेंदबाज होंगे हावी? जानिए

IPL 2024 में सोमवार को हो रहे 63वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस(GT vs KKR) की भिड़ंत देखने को मिलेगी। KKR पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। तो वहीं गुजरात टाइटंस को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो आज का ये मुकाबला जीतना होगा। ऐसे में चलिए जानते है अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) की पिच का हाल कैसा रहेल्गा ?

GT vs KKR Pitch Report

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और कोलकाता आपस में भिड़ेंगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) को देखा जाएं तो यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार है। पिछले मैच में यहां दर्शकों को दो शतकीय पारी देखने को मिली थी।

अब तक इस नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टोटल 32 मैच खेले गए है। जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 14 बार जीत हासिल की है। तो वहीं पहले बोलिंग करने वाली टीम ने 18 बार बाजी मारी है। पहली पारी का एवरेज स्कोर इस ग्राउंड में करीब 171 से 180 रनों के बीच है।

GT vs KKR Head-to-Head Record

दोनों ही टीमों गुजरात और कोलकाता के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखा जाए तो दोनों ही टीम टोटल तीन बार आमने-सामने आई है। जिसमें दो मैच गुजरात ने अपने नाम किए है। तो वहीं कोलकाता ने एक जीत दर्ज की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button