Haridwar NewsHighlight

ईद मिलादुन्नबी पर कलियर शरीफ के लिए रवाना हुआ जायरीनों का जत्था, दरगाह पर चढ़ाएंगे चादर

ईद मिलादुन्नबी के पर्व पर लक्सर में भी अलग-अलग गांवो से सुबह जायरीनों का एक पैदल काफिला कलियर शरीफ के लिए रवाना हुआ।

कलियर शरीफ के लिए रवाना हुआ जायरीनों का जत्था

काफिले में काफी संख्या में शामिल जायरीनों में ईद की खुशी के साथ-साथ देश के प्रति प्रेम की भी भावना देखने को मिली। काफिले में शामिल जायरीन अपने साथ तिरंगा लेकर चल रहे थे। जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा और देशभक्ति का पैगाम दिया।

Eid Miladunnabi

पिरान कलियर की दरगाह पर चढ़ाएंगे चादर

काफिले में शामिल जायरीनों ने बताया कि आज हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम के पैदाइश का दिन है। जिसकी खुशी में वह हर साल बड़े हर्षोल्लास के साथ चादर लेकर कलियर शरीफ जाते हैं और पिरान कलियर की दरगाह पर चादर चढ़ाते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें