Haridwar NewsBig News

उर्स के लिए पाकिस्तान से रुड़की पहुंच रहा जायरीनों का जत्था, गंगाजल के साथ ही भागवत गीता की जाएगी भेट

कलियर शरीफ में उर्स की शुरुआत होने लगी है। जिसमें हिंदुस्तान के कोने-कोने से दरगाह शाबिर साब कलियर के उर्स में जायरीन पहुंच रहे हैं। पडोसी देश पाकिस्तान से भी 110 जायरीन कलियर पहुंचेंगे। पुलिस ओर प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच जत्थे को पिरान कलियर के लिए रवाना किया जाएगा।

उर्स के लिए रुड़की पहुंच रहा जायरीनों का जत्था

बक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच प्यार का पैगाम भेजने के उद्देश्य से पाकिस्तान के मंदिरो में 150 करोड़ सनातनी परम्परा को मानने वालों की ओर से पवित्र ग्रन्थ भागवत गीता और गंगाजल भेंट किया जाएगा। जिससे दोनों धर्मो के बीच भाई चारे को बढ़ाया जा सके।

कल पहुंचेगा जायरीनों का जत्था रुड़की

बता दें सोमवार को पाकिस्तान से 110 जायरीनों का जत्था रुड़की लिए रवाना हो चुका है। मंगलवार सुबह ये जत्था रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगा। बताया जा रहा है दो अक्टूबर काे पाकिस्तानी जायरीन कलियर से वापस जाएंगे।

क्या होता है पिरान कलियर उर्स मेला

उत्तराखंड के रुड़की शहर में पिरान कलियर उर्स का आयोजन होता है। मेले का आयोजन रूडकी के समीप ऊपरी गंग नहर के किनारे जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पिरान कलियर गांव में होता है। इस स्थान पर हजरत मखदूम अलाउदीन अहमद ”साबरी” की दरगाह है। यह स्थान हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच एकता का सूत्र है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें