Bageshwarhighlight

उत्तराखंड: दूल्हे ने चाची से किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

cabinet minister uttarakhand

बागेश्वर: जिले के एक गांव में गजब मामला सामने आया है। सगी चाची ने अपने भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना चार मई की है। उसी दिन भतीजे का विवाह हुआ था और वह दुल्हन लेकर घर आया था। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय युवक का विवाह चार मई को नजदीकी गांव में संपन्न हुआ था। उसकी 42 वर्षीय सगी चाची और चाचा रात को एक कमरे में सोए थे। जबकि नव दंपती दूसरे कमरे में थे। चाची का आरोप है कि भतीजा रात को लगभग तीन बजे उसके कमरे में आया और दुष्कर्म किया।

गुरुवार को पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के नौ दिन बाद दुष्कर्म की तहरीर आई है। जिस पर जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला कि पीड़िता की सास और आरोपित उनके घर में रहते थे। सास को पेंशन मिलती है। नई दुल्हन आने के बाद सास आरोपित के पास रहने लगी है। मामला लेनदेन का भी हो सकता है।

Back to top button