Entertainment

Grammy Awards 2024: PM Modi ने ग्रैमी अवार्ड विनर्स को दी शुभकामनाएं, कहा- भारत को गर्व…

Grammy Awards 2024: लॉस एंजिल्स में रविवार को 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की घोषणा हुई। ऐसे में इस साल ग्रैमी में भारतीय संगीतकारों का भी जलवा दिखाई दिया। शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन सहित पांच संगीतकारों को ग्रैमी पुरस्कार मिला। ऐसे में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगीतकारों की इस उपलब्धि के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Grammy Awards 2024 में भारतीय संगीतकारों का जलवा

सिंगर शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन ने भारत का नाम गर्व से ऊचा कर दिया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ ग्लोबल म्यूजिक एल्बम का अवार्ड जीता। जहां भारत के बड़े विजेता तीन ग्रैमी के साथ जाकिर हुसैन बने तो वहीं राकेश चौरसिया के हाथ दो ग्रैमी आए। फ्यूजन ग्रुप शक्ति में गायक शंकर महादेवन, परकशनिस्ट सेल्वगनेश विनायकराम और वायलिन वादक गणेश राजगोपालन ने एक-एक ग्रैमी अवार्ड अपने नाम किया।

PM Modi ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने भारतीय संगीतकारों को ग्रैमी पुरस्कार जितने पर सोशल मीडिया में शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘ग्रैमी में शंकर महादेवन, सेल्वगणेश विनायकराम, राकेश चौरसिया और गणेश राजगोपालन को सफलता के लिए बधाई। दुनिया भर में आपके प्रतिभा और संगीत के प्रति समर्पण ने दिल जीत लिया है। भारत को गर्व है। ये उपलब्धियां आपकी कड़ी मेहनत का फल हैं। ये आने वाली पीढ़ी के कलाकारों प्रेरित करेगा।’

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button