Big NewsUttarakhand

ऋषभ पंत के बेहतर इलाज को लेकर सरकार मुस्तैद, लगातार हो रही मॉनिटरिंग

cm dhami

ऋषभ पंत के स्वास्थ को लेकर उत्तराखंड सरकार भी लगातार नजरें बनाए हुए है। ऋषभ पंत का बेहतर इलाज हो सके इसके पूरे इंतजाम किए गए हैं। खुद मुख्यमंत्री इसकी मॉनिटरिंग कर रहें हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह ही ऋषभ पंत के परिजनों से मोबाइल पर बात की थी। सीएम धामी कोलकाता में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं। वहीं से उन्होंने ऋषभ पंत की मां से बात की।

वहीं सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर गहरा दुःख जताया। धन सिंह रावत ने पंत के रोड एक्सीडेंट में घायल होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पंत के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

घायल क्रिकेटर को हरिद्वार से देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में रेफर किये जाने पर डॉ0 रावत ने मैक्स अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, उन्होंने बताया कि पंत के उपचार में डॉक्टरों की टीम जुटी है और वह खतरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों से फोन पर बात कर पंत के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऋषभ पंत के इलाज के लिये हरसंभव मदद करने को तैयार है।

वहीं राज्य के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी मैक्स अस्पताल पहुंचकर ऋषभ का हाल चाल जाना है।

आपको बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने ऋषभ पंत को राज्य का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। ऋषभ के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें