Big NewsEntertainment

धर्मेंद्र के बाद अब गोविंदा हुए अस्पताल में भर्ती, रात के एक बजे किया गया एडमिट – Govinda News

Govinda admitted to Hospital: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा की तबीयत को लेकर जहां एक और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। तो वहीं अब खबर आ रही है कि गोविंदा को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बीते दिन 11 नवंबर को गोविंदा अचानक से रात को बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल (Govinda News)में भर्ती करवाया गया। उनके दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने इस बात पर मुहर लगाई।

धर्मेंद्र के बाद अब गोविंदा हुए अस्पताल में भर्ती Govinda admitted to Hospital

दरअसल ललित बिंदल ने मीडिया से बातचीत कर बताया कि अस्पताल ले जाने से पहले गोविंदा को कंसल्ट कर दवा दी गई थी। उन्होंने कहा कि, “डॉक्टर्स से कन्सल्ट करने के बाद उन्हें दवा दी गई और रात एक बजे उन्हें इमरजेंसी स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

उन्होंने बताया कि अस्पताल में गोविंदा के कई सार टेस्ट किए गए। रिपोर्ट आने पर अभिनेता की तबीयत के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आ पाएगी।

ये भी पढ़ें:- Dharmendra News: धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, आज हुए डिस्चार्ज, जानें अब कैसी है तबीयत

गोविंदा को लगी थी गोली

बताते चलें कि बीते साल अक्टूबर को गोविंदा के पैर में गोली लगी थी। उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चली थी। तब उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। सर्जरी के बाद उनकी गोली निकाल दी गई।

गोली चलने के ऊपर उन्होंने मीडिया को बताया था कि, “मैं कोलकाता में एक शो के लिए जा रहा था और सुबह करीब 5:00 बजे का समय था… वो गिरी और चल पड़ी … मैं दंग रह गया और फिर मैंने खून का फव्वारा निकलते देखा।”

धर्मेंद्र को देखने अस्पताल में पहुंचे थे अभिनेता

इसके अलावा अभी कुछ समय पहले ही वो अभिनेता धर्मेंद्र को देखने अस्पताल गए थे। उस दौरान वो स्वस्थ नजर आ रहे थे। साथ ही उन्होंने इसी बीच डांस रियलिटी शोज में भी अपनी स्पेशल अपीयरेंस भी दी थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button