Dehradun NewsHighlight

राज्यपाल ने किया कन्या पूजन, कन्याओं का आशीर्वाद लेकर कहा मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा है पर्व

शारदीय नवरात्र के मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और प्रथम महिला गुरमीत कौर ने आज शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी के अवसर पर राजभवन में विधिवत कन्या पूजन किया।

राज्यपाल ने किया राजभवन में कन्या पूजन

इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रविवार को राजभवन में कन्या पूजन कर राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व मातृ-शक्ति के सम्मान से जुड़ा है। जिसमें कन्यापूजन का विशेष महत्व होता है।

मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा हैं पर्व : राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का कितना बड़ा महत्व है यह हमें दुर्गा पूजन से ज्ञात होता है। मातृ शक्ति का सम्मान और पूजन सिर्फ नवरात्रों में नहीं हर दिन करने का संकल्प लेना चाहिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें