UttarakhandBig News

राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं को सरकार का तोहफा, नकद पुरस्कार की धनराशि की दोगुना

उत्तराखंड की धामी सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है. सरकार ने खिलाड़ियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने की घोषणा की थी. शुकवार को सरकार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है.

पदक विजेताओं की नकद पुरस्कार धनराशि हुई दोगुना

मौजूदा प्रावधान में राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक लाने परखिलाड़ियों को 6 लाख, रजत पदक लाने पर 4 लाख और कांस्य पदक लाने पर 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती थी. जिसे धामी सरकार ने अब बढ़ाकर स्वर्ण पदक लाने पर 12 लाख, रजत पदक लाने पर 8 लाख, कांस्य पदक लाने पर 6 लाख रुपये की पुरस्कार राशि कर दी है.

प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे खिलाड़ी

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शासना देश पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं. प्रोत्साहन धनराशि को बढ़ा कर खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों समेत ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें