रक्षाबंधन से पहले धामी सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का ऐलान किया है।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को सरकार का बड़ा तोहफा
रक्षाबंधन से पहले महिला समूहों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का तोहफा दिया है। इस योजना के अंतर्गत महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।
सीएम धामी ने दी योजना को स्वीकृति
रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के रूप में तोहफा दिया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को इस योजना के अंतर्गत व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। सीएम धामी की ओर से इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
महिला समूहों के उत्पादों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा बाजार
प्रदेश में वर्तमान में तमाम महिला समूह कार्यरत हैं। जिनके द्वारा विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है। कई बार इनको सही बाजार न उपलब्ध होने के कारण परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इसी क्रम में अब प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ प्रारंभ की गई है।
इस योजना का संचालन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य है कि महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को योजना के अंतर्गत व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।
महिला समूहों द्वारा बनाए उत्पादों को मिलेगी नई पहचान
इसके लिए हर विकास खंड में महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शनी लगवाकर महिला समूहों को विपणन के लिए समुचित अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री को ब्लॉक स्तर पर बाज़ार मिलने से जहां उनको अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक मंच मिल सकेगा वहीं दूसरी ओर उत्पादों को एक नई पहचान भी मिलेगी।