HighlightUttarakhand

लोक सेवा आयोग के प्रस्ताव को शासन ने लौटाया, पुराने पैटर्न पर ही होगी PCS परीक्षा

शासन ने लोक सेवा आयोग के यूपीएससी पैटर्न लागू करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। आगामी पीसीएस परीक्षा पुराने पैटर्न से ही होगी। बुधवार को शासन ने इस संबंध में आयोग को पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट कर दी है।

बता दे उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पिछले दिनों प्रस्ताव पास किया था। अभी तक युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा के लिए अलग और उत्तराखंड पीसीएस के लिए अलग तैयारी करनी पड़ती है। कई राज्यों में राज्य व केंद्रीय सेवा की परीक्षाओं का पैटर्न एक सामान है। आयोग ने भी ये प्रस्ताव शासन को भेजा था कि राज्य के युवाओं के हित में पीसीएस परीक्षा में यूपीएससी का सिविल सेवा परीक्षा पैटर्न लागू कर दिया जाए।

कई बैठकों के बाद शासन ने स्पष्ट की स्थिति

इस प्रस्ताव को लेकर प्रदेश से मिलीजुली प्रतिक्रिया आई थी। कई लोगों ने कहा कि अगर राज्य में केंद्र का यूपीएससी पैटर्न लागू होता है तो राज्य के युवाओं के लिए पीसीएस कि रह मुश्किल हो सकती है। इसी के साथ ये भी मांग उठी थी कि अगर यूपीएससी पैटर्न लागू करे तो इसमें प्रदेश से जुड़े प्रश्न पत्र अलग रखे जाए। इसे लेकर आयोग और शासन के अधिकारियों के बीच कई बैठक भी हुई। लेकिन अब शासन ने साफ कर दिया है कि फिलहाल पुराना पैटर्न ही लागू रहेगा ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें