Dehradun News

उत्तराखंड सरकार ने दी जनता को बड़ी राहत, बंदिशें खत्म

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में भारी कमी आई है। बीते दिन 7 ही मामले सामने आए इसी के साथ लोगों को भी बड़ी राहत दी गई है। बता दे कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए सरकार ने कोविड प्रतिबंधों की बंदिशों से मुक्त कर दिया है। अब सामाजिक दूरी और मास्क की अनिवार्यता को जारी रखते हुए सभी प्रकार के प्रतिबंधों को हटा दिया है।

आपको बता दें कि मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधूू की ओर से 20 नवंबर तक के लिए नई एसओपी जारी की गई है। नई एसओपी के अनुसार कोरोना के मामलों में आई कमी को देखते हुए विवाह समारोह में 100% क्षमता के साथ आयोजन की अनुमति प्रदान की गई है। इसके अलावा कोचिंग संस्थान भी 10% क्षमता के साथ संचालित हो सकेंगे। मंगलवार को जारी एसओपी के तहत प्रदेश में अब सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे।

एसओपी के अनुसार इनमें जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, सैलून, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडिटोरियम, खेल मैदान, खेल संस्थान, स्टेडियम, होटल, रेस्तरां, भोजनालय आदि एसओपी के तहत कोविड प्रोटोकॉल के तहत खोले जाएंगे। एसओपी में खाद्य पदार्थों की होम डिलीवरी को प्रोत्साहित करने को कहा गया है।

 

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें