UttarkashiBig News

आपदा प्रभावित किसानों को सरकार ने दी राहत, सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित धराली गांव और आसपास के क्षेत्रों के सेब किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि सरकार अब इन क्षेत्रों के सेब को खरीदेगी।

किसानों से सेब खरीदेगी सरकार

सीएम धामी के अनुसार, धराली और आसपास के क्षेत्र का रॉयल डिलीशियस सेब 51 रुपए प्रति किग्रा और रेड डिलीशियस और अन्य किस्मों का सेब 45 रुपए प्रति किग्रा की दर पर (ग्रेड-सी सेब को छोड़कर) खरीदा जाएगा। यह खरीद उद्यान विभाग के माध्यम से की जाएगी और इसके लिए आवश्यक धनराशि मुख्यमंत्री घोषणा मद से उपलब्ध कराई जाएगी।

शासनादेश जारी करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत कार्यवाही सुनिश्चित करें और वित्तीय तथा प्रशासकीय स्वीकृति का शासनादेश जारी करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को इस घोषणा के पालन की स्थिति की जानकारी अविलंब देने के भी आदेश दिए गए हैं। सरकार के इस कदम से आपदा प्रभावित क्षेत्रों के सेब उत्पादकों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button