UttarakhandBig News

चमोली हादसे के बाद जागा प्रशासन, सभी कार्यालयों में दिए विद्युत आपूर्ति के जांच के आदेश

चमोली में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद शासन-प्रशासन हरकत में आया है। गुरुवार को मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सभी विभागों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के मानकों का परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

चमोली हादसे के बाद मुख्य सचिव सख्त

गुरुवार को मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों एवं सचिवों को समस्त परियोजनाओं, आस्थानों एवं शासकीय कार्यालयों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के मानकों का परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

dehradun news

सभी कार्यालयों में दिए जांच के आदेश

मुख्य सचिव ने कहा कि परिक्षण कराए जाने के साथ ही प्रभारी अधिकारी से सुरक्षा उपाय सुनिक्षित किये जाने का प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों के परीक्षण की कार्रवाई विभाग के मानकों के अनुसार अथवा प्रत्येक तीन माह में किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें