Entertainment

Sridevi Birth Anniversary: गूगल ने श्रीदेवी की 60वीं बर्थ एनिवर्सरी पर दी श्रद्धांजलि, बनाया सुंदर डूडल

हिंदी सिनेमा की दिग्गज कलाकार रही श्रीदेवी (Sridevi) का आज 60वां जन्मदिन है। श्री देवी बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार है। अपने अभिन्य से उन्होंने करोड़ों लोगों का दिल जीता था। ऐसे में आज उनके जन्मदिवस पर उनके चाहने वाले उनको याद कर रहे है। ऐसे में गूगल ने अभिनेत्री के जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी है।

गूगल ने श्रीदेवी का बनाया डूडल

श्री देवी के चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाभर में है। आज वो हमारे बीच नहीं है लेकिन वो अपने फैंस के दिलों में आज भी जिन्दा है। इसी मौके पर गूगल ने श्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। गूगल ने अपने होम पेज पर श्रीदेवी का डूडल बनाया है। इस सुन्दर चित्रण को मुंबई की गेस्ट आर्टिस्ट भूमिका मुखर्जी ने बनाया है।

doodle sridevi

श्रीदेवी ने जीते कई अवॉर्ड्स

श्री देवी ने सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ही अपने अभिनय का परिचम नहीं लहराया है। बल्कि उन्होंने तमिल, कन्नड़, मलयालम और तेलुगु में भी काम किया है। उनको कई बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी दिया गया है। 2013 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

श्रीदेवी का करियर

तमिलनाडु में 13 अगस्त 1963 में श्रीदेवी का जन्म हुआ। उनका असली नाम अम्मा यंगर अय्यपन था। लेकिन उनको शोहरत और पहचान श्रीदेवी नाम से ही मिली। चार साल की उम्र में उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा।

अपने फिल्मी करियर में उन्होंने काफी सारी सुपरहिट फिल्में दी है। ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चांदनी’,’नगीना’,’चालबाज़’, ‘जुदाई’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर लोगों का दिल जीत लिए। इंडस्ट्री में उन्होंने अपना नाम सदाबहार एक्टर्स की लिस्ट में दर्ज कर दिया।

Back to top button