UttarakhandBig NewsHaridwar News

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कई घरों का सामान जलकर राख, दो मवेशियों की मौत

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर में शुक्रवार सुबह अचानक हाईटेंशन तार टूट कर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई। जबकि कई घरों में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत

बता दें हादसा शुक्रवार सुबह का बताया जा रहा है। कृष्णा नगर मोहल्ले में लोगों के घरों के पास से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। जो पिछले काफी समय से जर्जर हालत में है। इस हाईटेंशन तार के चलते पहले भी यहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली विभाग को इसके बारे में कई बार सूचित किया जा चुका था। पूर्व में भी यहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। पीड़ित परिवारों ने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग कर जल्द से जल्द हाईटेंशन तार को हटाने की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें