Dehradun NewsHighlight

UP समेत अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वाहन स्वामियों के लिए अच्छी खबर, बदले नियम

devbhoomi news

देहरादून : यूपी, नई दिल्ली समेत अन्य पड़ोसी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वाहन स्वामियों के लिए अच्छी खबर है। जी हां बता दें कि अब उत्तराखंड में आरटीओ के चेकपोस्ट पर वाहन नहीं रुकेंगे। परिवहन सचिव ने चेकपोस्ट को समाप्त करने के आदेश कर दिए हैं। बता दें कि व्यवस्था एक दिसंबर से लागू होगी जिससे बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी। उनका समय भी बचेगा।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड में मौजूदा समय में 10 चेकपोस्ट सक्रिय हैं। इनमें से अधिकांश राज्य सीमाओं पर स्थित हैं। चेकपोस्ट की यह व्यवस्था 2004 से चली आ रही है। इन चेकपोस्ट पर वाहनों का मैनुअल टैक्स जमा किया जाता है। कई बार चेकपोस्ट पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। इसे देखते हुए परिवहन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने चेकपोस्ट समाप्त करने के आदेश कर दिए हैं। अब वाहन स्वामियों को ऑनलाइन टैक्स जमा करना होगा।

ये है चेकपोस्ट

कुल्हाल, मंगलौर, आशारोड़ी, रुद्रपुर, बाजपुर, ठाकुरद्वारा, चिड़ियापुर, इकबालपुर, तिमली, पुलभट्टा, मझोला, सितारगंज, कौड़िया, नादेही, जसपुर, दोराहा, बनबसा, त्यूनी, मेघालघाट।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें