Big NewsUttarakhand

पीआरडी जवानों के लिए खुशखबरी, अब बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे इतने रूपए

पीआरडी जवानों के लिए खुशखबरी है। प्रान्तीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर युवा कल्याण मंत्री ने बड़ी घोषणा की है। अब प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की बेटियों की शादी में सरकार पचास हजार रूपए देगी। इसके साथ ही जल्द ही 60 साल की सेवा पूरी करने वाले जवानों को भी सहयोग राशि दी जाएगी।

पीआरडी जवानों को बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे इतने रूपए

प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की बेटियों की शादी में सरकार सहायता करेगी। जवानों को बेटियों की शादी के लिए पचास हजार दिए जाएंगे। इसके साथ ही अब सेवानिवृत्त जवानों के व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए जल्द एक केंद्र शुरू किया जाएगा। प्रान्तीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर युवा कल्याण मंत्री ने कहा कि पीआरडी जवानों का प्रदेश हित मे महत्वपूर्ण योगदान देखते हुए अभूतपूर्व निर्णय लिए गए हैं।

पीआरडी जवानों के लिए सरकार ने किए ये काम

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार द्वारा पीआरडी जवानों के एक्ट में संशोधन कर आयु सीमा को संशोधित कर 18 से 60 वर्ष किया जाना, प्रसूता महिला जवानों को 180 दिन का वेतन अवकाश देकर और पीआरडी जवानों के मृतक आश्रितों को सीधा नौकरी देने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

पीआरडी जवानों को सेवानिवृत होने के पश्चात पहले कुछ सहयोग धनराशि नहीं दी जाती थी। लेकिन अब 60 साल की सेवा पूरी करने वाले जवानों के 1 लाख की सहयोग धनराशि दी जाएगी। जिसकी शुरुआत आज से हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिशों के बाद आज विभाग द्वारा पीआरडी जवानों के 14 बच्चों को छात्रवृति के रूप में 1 लाख, पीआरडी जवानों के मृतकों आश्रितों और घायलों को 15 लाख की सहयोग धनराशि दी गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button