Big NewsUttarakhand

वायु सेवा में अग्निवीर का ख्वाब देख रही पहाड़ी महिला उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, मिलेगी ये छूट…

वायु सेवा में अग्निवीर का ख्वाब देख रही उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। अग्निवीर वटु भर्ती के लिए पहाड़ी क्षेत्र की महिलाओं को लंबाई में पांच सेमी की छूट दी गई है। इसमें महिला उम्मीदवारों को भर्ती में छूट दी जाएगी। पहाड़ में महिलाओं की लंबाई कम होती है। ऐसे में वायु सेना के विंग कमांडर एके सारस्वत ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक हरबीर सिंह को इस सन्दर्भ में पत्र लिखा था।

12वीं पास और डिप्लोमा धारक को मिलेगा बोनस

निदेशक हरबीर सिंह ने बताया की भर्ती में 10वीं पास और आइटीआइ पास को 20 अंक, 10वीं पास और दो से तीन साल के डिप्लोमा पर 30 अंक, 12वीं पास और एक वर्षीय आइटीआइ पास को 30 अंक, 12वीं पास और दो साल के आइटीआइ पास को 40 अंक, 12वीं पास और डिप्लोमा धारक को 50 अंक का बोनस दिया जाएगा।

इस वेबसाइट पर कर सकते हैं उम्मीदवार आवेदन

  • भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर योजना के तहत भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है।
  • इच्छुक उम्मीदवार अग्निवीर वायु की आधिकारिक वेबसाइट anipathvayu.cdc.i के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
  • अविवाहित पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
  • इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च 2023 से शुरू हो गई है।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 है।
  • इन पदों पर चयनित होने के लिए लिखित परीक्षा 20 मई 2023 से आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए

बता दें उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।अगर इस भर्ती के लिए 21 साल से ऊपर के उम्मीदवार आवेदन करते हैं तो उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें