UttarakhandBig News

खुशखबरी : सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 4405 पदों पर निकली भर्तियां

उत्तराखण्ड की धामी सरकार युवाओं के लिए बड़ा तोहफा लेकर आई है. सरकार 11 विभागों में रिक्त समूह “ग” के 4405 पदों पर इसी महीने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके लिए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने 15 सितंबर से आवेदन से लेकर परीक्षा तिथि और रिजल्ट का शेड्यूल जारी करने का फैसला लिया है।

धामी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड

उत्तराखंड सरकार ने बीते तीन साल के भीतर 16 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी देने का रिकॉर्ड बनाया है। अभी भी सरकार यूकेएसएसएससी, यूकेपीएससी, चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से नौकरी दिलाने की प्रक्रिया में जुटी है। इसमें पुलिस दरोगा समेत शिक्षकों के सैकड़ों पदों पर वर्तमान में भर्ती प्रक्रिया गतिमान है।

15 सितंबर से होगी आवेदन की प्रक्रिया शुरू

सीएम धामी ने UKSSSCके द्वारा स्वीकृत अधियाचन वाले पदों पर पारदर्शिता और समय सीमा के भीतर भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। आयोग के अध्यक्ष जी.एस मर्तोलिया ने बताया कि आयोग ने रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है। इस महीने के 15 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

परीक्षा तिथि से लेकर परिणाम का शेड्यूल भी किया जाएगा जारी

आयोग के अध्यक्ष के अनुसार परीक्षा तिथि से लेकर परिणाम का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। आयोग द्वारा संपादित की जा चुकी भर्ती तय शेड्यूल से रिकॉर्ड समय में संपन्न हुई हैं। आयोग का प्रयास रहता है कि परीक्षा से लेकर परिणाम समय पर जारी हो। आगे भी पारदर्शिता और समय सीमा पर रिक्त पदों की भर्ती कराई जाएगी।

इन पदों पर निकली बंपर भर्ती

आयोग के अनुसार 15 सितंबर से पुलिस आरक्षी के 2000, वन आरक्षी के 700, इंटर स्तरीय सींचपाल, कनिष्ठ सहायक, राजस्व सहायक, मेट, कार्य पर्यवेक्षक के 1200, वैयक्तिक सहायक के 280, वैज्ञानिक सहायक के 50, स्नातक स्तरीय 50, सहायक विकास अधिकारी के 40, वाहन चालक 25, लाइब्रेरियन के 10, प्राईमरी शिक्षक एसटी के 15, आईटीआई विभिन्न ट्रेड के 35 पदों पर भर्ती होनी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें