Business : Gold Rate Down: जल्द गिरने वाली है सोने की कीमत!, रिकॉर्ड हाई के बाद आएगी भारी गिरावट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Gold Rate Down: जल्द गिरने वाली है सोने की कीमत!, रिकॉर्ड हाई के बाद आएगी भारी गिरावट

Uma Kothari
4 Min Read
Gold Price crash gold rate today

Gold Rate Down: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। लेकिन आपको ये जानकार खुशी होगी कि आने वाले टाइम में सोने के दाम में भारी गिरावट आ सकती(Gold Price Crash) है। ये हम नहीं कह रहे है, ये कहना है एक्सपर्ट्स का। बीते दस सालों से गोल्ड के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। इस साल तो सोना रिकॉर्ड हाई पर चला गया है। जिसके चलते गोल्ड खरीदने में लोग डर रहे हैं।

Gold Rate Down: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट!

सोने के दामों को लेकर अलग-अलग एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज हाउसेज अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। इसी बीच नई दिल्ली की 21 हजार की एसेट मैनेजमेंट कंपनी PACE 360 के को-फाउंडर अमित गोयल ने भी अपनी एक्सपर्ट राय दी है। उन्होंने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद इसमें भारी गिरावट दर्ज हो सकती है।

एक्सपर्ट ने और क्या कहा?

अमित गोयल ने चेताया कि हाल ही में कीमती धातुओं में आई तेजी एक बब्ल की तरफ इशारा कर रही है। आने वाले महीनों में निवेशकों को महत्वपूर्ण गिरावट के लिए तैयार रहने की जरूरत है। इस साल सोने का भाव रिकॉर्ड हाई पर है। तो वहीं इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 4,000 डॉलर प्रति औंस के आसपास है।

40 साल में सिर्फ ऐसे 2 मौके आए

टीवी इंटरव्यू के दौरान अमित गोयल ने कहा, “सोने-चांदी की कीमतों में ये बहुत लंबे समय बाद देखा गया सबसे बड़ा उछाल है। पिछले 40 सालों में, केवल दो ऐसे मौके आए हैं जब गोल्ड और सिल्वर ने ऐसा जबरदस्त प्रदर्शन किया हो, और डॉलर इंडेक्स या तो कमज़ोर रहा हो या नीचे जा रहा हो। हालांकि, इस तेजी के बाद इन दोनों ही मौकों पर सोने और चांदी में काफ़ी गिरावट आई।”

अमित गोयल की माने तो कि ये प्रमुख मनोवैज्ञानिक पड़ाव इस तेजी के आखिरी स्टेज का संकेत दे सकते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अगले कुछ दिनों या शायद कुछ हफ़्तों में ये दोनों पड़ाव हासिल हो जाने की पूरी संभावना है।” उन्होंने कहा कि इसके बाद बिकवाली का एक ज़ोरदार दौर आएगा।

30-35% तक गिरावट आने में इतना लगेगा समय

अगर ऐसा हुआ तो सोने में 30-35% तक की गिरावट आ सकती हैं। अमित गोयल ने कहा “2007-08 और 2011 में इसी तरह की घटनाओं का हवाला देते हुए चेतावनी दी, जब सोने की कीमतें बड़ी तेजी के बाद 45% तक गिर गई थीं। मुझे लगता है कि इस करेक्शन में लगभग एक साल लगेगा।”

कितना नीचे गिरेगा सोने का भाव?

रणनीतिकार का मानना ​​है कि सोना 2,600-2,700 डॉलर यानी 80000 से 84000 प्रति दस ग्राम के स्तर तक गिरने की उम्मीद है। जिसके बाद ही ये दौबारा से आकर्षक होगा। इस स्तर पर ही सोना फिर से दुनिया में सबसे अच्छा निवेश होगा।

Share This Article