Nationalhighlight

Gold Price Today: लगातार चौथे दिन गिरे सोने के भाव, जानें आपके शहर में कितनी है कीमत?

Gold Price Today: गुरुवार को सोने की चमक कुछ फीकी पड़ गई है। लगातार चौथे दिन इसके दामों में गिरावट देखी गई है। इसकी एक बड़ी वजह अमेरिका की फेडरल कोर्ट का वो फैसला है जिसमें ‘लिबरेशन डे टैरिफ’ को असंवैधानिक करार दिया गया है। इस फैसले के बाद शेयर बाजार में जहां रौनक लौटती नजर आई। वहीं सोने की कीमतों में नरमी छा गई।

मुंबई की बात करें तो यहां 22 कैरेट सोना आज ₹89,340 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जबकि 24 कैरेट की कीमत ₹97,470(Gold Price Today) हो गई है। चांदी भी आज ₹100 सस्ती हो गई है और सुबह के समय 97,628 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

आपके शहर में क्या है सोने का भाव Gold Price Today

  • दिल्ली:
    22 कैरेट – ₹89,490
    24 कैरेट – ₹97,629
  • अहमदाबाद और पटना:
    22 कैरेट – ₹89,390
    24 कैरेट – ₹97,520
  • मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता:
    22 कैरेट – ₹89,340
    24 कैरेट – ₹97,470

क्यों घटते-बढ़ते हैं सोने के दाम?

भारत में सोने की कीमत सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाजार पर ही नहीं। बल्कि कई और चीजों पर निर्भर करती है। जैसे डॉलर की कीमत, आयात शुल्क और घरेलू डिमांड। इसके अलावा हमारे देश में सोने का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी खूब है। त्यौहार हो या शादी-ब्याह सोना हर मौके पर पहली पसंद रहता है। यही वजह है कि इसकी कीमतों में हलचल हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button