Nainital NewsBig News

परिवार के साथ कैंची धाम पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री, बाबा नीब करौरी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत आज अपने परिवार के साथ बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बाबा के दर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया.

परिवार के साथ कैंची धाम पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री

मंगलवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत अपने परिवार के साथ बाबा बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए पहुंचे. इस दौरान हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. जिसके बाद वह मंदिर के लिए रवाना हो गए. प्रमोद सांवत ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने हनुमान चालीसा का पाठ किया.

पहली बार बाबा के दर्शन का मिला है सौभाग्य : CM

गोवा के सीएम ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से वार्ता की. इस दौरान उन्होंने मंदिर की दिनचर्या के बारे में जानकारी ली. प्रमोद सांवत ने बताए कि उन्हें पहली बार बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है. ये बाबा का चमत्कार ही है की हर दिन हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें