Dehradun NewsHighlight

जंगल से मिला युवती का अधजला शव, पुलिस ने किया प्रेमी को गिरफ्तार

ऋषिकेश के जंगल में 13 दिन से लापता युवती का शव अधजला हालत में मिला। पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

जंगल से मिला युवती का अधजला शव

मृतका की पहचान विनीता भंडारी (21) पुत्री महावीर सिंह भंडारी निवासी ढालवाला के रूप में हुई। बताया जा रहा है युवती चार दिसंबर से लापता थी। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका के पिता ने मुनि की रेती में युवती की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

cctv के आधार पर की युवती की तलाश

पुलिस ने जब युवती की तलाश की तो सीसीटीवी में विनीता चार दिसंबर को 11 बजकर आठ मिनट पर नटराज चौक के पास अकेले देहरादून की ओर जाती दिखी। उसके बाद करीब 11 बजकर 32 मिनट पर युवती का मोबाइल बंद हो गया। युवती की आखिरी लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने विनीता की तलाश इसी क्षेत्र में की।

युवती के प्रेमी को किया गिरफ्तार

युवती की तलाश करने पर मातृज चौक से एक किमी आगे हाईवे से लगे जंगल में युवती का शव अधजला हालत में मिला। युवती की शिनाख्त के बाद उसके प्रेमी अर्जुन रावत को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें