Big NewsUdham Singh Nagar News

किचन में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, परिजनों में मचा हड़कंप

उधम सिंह नगर जिले के संजय नगर खेड़ा में एक किशोरी का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। किशोरी का शव मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

फंदे पर लटका किशोरी का शव मिलने से मचा हड़कंप

उधम सिंह नगर जिले के संजय नगर खेड़ा में किशोरी का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक राधा (16) जो कि अपने परिवार के साथ संजय नगर खेड़ा में रहती थी उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसके परिवार में उसकी मां, दो बहनें और उसके दो भाई हैं।

चार दिनों से काफी गुमसुम थी किशोरी

मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी पिछले चार दिनों से काफी गुमसुम थी। किसे से ज्यादा बात नहीं कर रही थी। जिसके बाद किशोरी ने ये खौफनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि किशोरी ने कुछ साल पहले ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी।

किचन में चादर से खुद को लगाई फांसी

किशोरी ने घर के किचन में ही चादर के सहारे खुद को फांसी लगा ली। मिली जानकरी के मुताबिक सुबह करीब छह बजे उसके छोटे भाई ने देखा कि बहन का शव किचन में चादर के सहारे छत पर लगी टीन के एंगल से लटक रहा है। जिसके बाद भाई ने इस बात की जानकारी परिवार वालों को दी।

जिसके बाद परिवार वाले आनन-फानन में एक डॉक्टर को बुलाकर लाए। लेकिन जब तक डॉक्टर घर पहुंचा किशोरी दम तोड़ चुकी थी। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि कुछ दिनों से राधा शांत रहने लगी थी। पूछने के बाद भी कुछ बता नहीं रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें