Dehradun : आंगन में खेल रही थी बच्ची, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आंगन में खेल रही थी बच्ची, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
पिथौरागढ़ कशिश हत्याकांड Pithoragarh Kashish murder case

आंगन में खेल रही तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

आंगन में खेल रही थी बच्ची

घटना वसंत विहार थानाक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक यहां एक परिवार किराये पर रहता था। महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह घर में अपनी तीन साल की बेटी के साथ अकेली थी। उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था। महिला ने बताया की उसकी बेटी आंगन में खेल रही थी। अचानक बच्ची के रोने की आवाज आने लगी।

पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास

महिला ने बताया जब उसने बाहर जाकर देखा तो उसकी बेटी के रोने की आवाज पड़ोसी के कमरे से आ रही थी। उसने वहां जाकर देखा तो उसका पड़ोसी संधोन पासवान उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।

आरोपी को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
Follow:
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।