Haridwar NewsHighlight

रुड़की में छात्राओं ने निकाली रैली, घर-घर तिरंगा लहराने को किया जागरूक

प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों के आयोजन करने का सिलसिला शुरू हो गया है. हरिद्वार में अलग-अलग संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान सड़कों पर भारत माता की जय के नारों का उद्घोष हुआ. रुड़की में मदरहुड कॉलेज के छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली. इस दौरान लोगों को घर-घर तिरंगा लहराने के लिए जागरूक किया.

रुड़की में छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली

बता दें यह तिरंगा रैली मदरहुड कॉलेज से शुरु होकर सिविल लाइंस चंद्रशेखर चौक से होते हुए सिविल लाइंस से होकर रुड़की चौक से वापस मदरहुड कॉलेज पहुंची. इस दौरान छात्राओं ने चंद्रशेखर चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रविंद्र खन्ना उर्फ बेबी भाई ने स्कूल प्रबंधक का आभार व्यक्त किया.

छात्राओं में दिखा उत्साह

रविन्द्र खन्ना ने कहा कि जो बच्चे स्कूल की फीस देने में या पुस्तक खरीदने में असमर्थ हैं वो उन बच्चों की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार हैं. बता दें तिरंगा रैली को रविंद्र खन्ना और स्कूल प्रबंधन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया. रैली के दौरान बच्चों में उत्साह देखने को मिला.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें