BageshwarBig News

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, पीड़िता बोली जाति सूचक शब्द बोलकर करता था अपमानित

बागेश्वर में युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म

युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर में बताया कि उमेश तिवारी (24) निवासी भीड़ी ने उसे शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने तहरीर में कहा कि जब उसने उमेश से शादी को लेकर बात की तो वो मुकर गया और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने लगा.

आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी उमेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को टैक्सी स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button