Dehradun NewsBig News

पिज्जा में नशीला पर्दाथ मिलाकर किया युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

देहरादून से युवती के साथ पिज्जा में नशीला पर्दाथ मिलकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पिज्जा में नशीला पर्दाथ मिलाकर किया युवती के साथ दुष्कर्म

घटना रविवार रात करीब 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीड़िता थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि पीड़िता की मां ने मामले को लेकर तहरीर दी है। महिला ने बताया की उसकी बेटी लोगों के घरों में झाड़ू-पोछे का काम करती है। रविवार रात वो और दिन की तरह ही काम करके घर लौट रही थी।

रास्ते में ट्रैक्टर चालक रामबाबू निवासी नेहरू कॉलोनी उसकी बेटी को बहला फुसलाकर पिज्जा खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोपित ने युवती को पिज्जा में नशीला पर्दाथ मिलाकर खिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने किया आरोपित को गिरफ्तार

पीड़िता ने घर आकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित रामबाबू (ट्रैक्टर चालक) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें