Udham Singh Nagar NewsHighlight

घर से लाखों के जेवरात लेकर किशोरी प्रेमी के साथ फुर्र, तलाश में जुटी पुलिस

रुद्रपुर की एक किशोरी लाखों के जेवरात समेत नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. किशोरी की मां ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है. जिसके आधार पर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है.

घर से नकदी समेत जेवरात लेकर किशोरी प्रेमी संग फरार

मिली जानकारी के अनुसार मामले को लेकर रंपुरा चौकी स्थित प्रीत विहार कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने तहरीर दी है. महिला ने बताया कि पांच जुलाई की सुबह जब वो उठी तो उसकी 16 साल की बेटी घर से लापता था. कुछ ही देर में उसे पता चला की उनकी अलमारी में करीब 80 हजार की नकदी और जेवरात भी गायब हैं. जिसकी कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपए बताई जा रही है.

तलाश में जुटी पुलिस

किशोरी के परिजनों ने अपने स्तर से किशोरी की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. काफी खोजबीन के बाद उन्हें पता चला कि मुस्तफा उर्फ छोटू निवासी केलाखेड़ा से उनकी बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था. किशोरी की मां ने छोटू पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से जेवरात चोरी करने के लिए प्रेरित करने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें