UttarakhandBig NewsDehradun News

लड़की ने पालतू कुत्ते को पिलाई बियर, वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देहरादून की एक लड़की अपने पालतू कुत्ते को बियर पिलाती नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए लड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लड़की ने पिलाई पालतू कुत्ते को बियर

सोशल मीडिया पर अपने पालतू कुत्ते को बियर पिलाते हुए एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपने पालतू कुत्ते को गोद में लेकर बीयर पीला रही है। वीडियो बनाने के बाद लड़की ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर डाल दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

लड़की को कुत्ते को बियर पिलाना पड़ा भारी

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उस पर तरह-तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने के चक्कर में अपने पालतू कुत्ते को बियर पिलाना लड़की को भारी पड़ गया। मामले को देहरादून पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कानूनी धाराओं में युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

देहरादून पुलिस ने लिया एक्शन

एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कहा कि एसएचओ डालनवाला को तुरंत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी क्योंकि इस प्रकार से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना समाज के लिए गलत संदेश है। इसके साथ ही एसएसपी ने सभी से अपील की है कि वो इस तरह के वीडियो ना बनाएं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें