Dehradun NewsBig News

देहरादून में युवती के साथ गैंगरेप, नशीला पदार्थ पिलाकर लूटी आबरू, आरोपियों में एक नाबालिग शामिल

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. रायपुर क्षेत्र में बीते गुरुवार को एक युवती के साथ गैंगरेप किया गया. आरोपियों में दो युवक समेत एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दोनों युवकों को अरेस्ट कर लिया है. इसके साथ ही किशोर को पुलिस संरक्षण में रखा हुआ है.

देहरादून में युवती के साथ गैंगरेप

घटना गुरुवार की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर क्षेत्र निवास एक व्यक्ति की बेटी लापता था. जिसके बाद व्यक्ति ने अपनी बेटी की तलाश की. परिजन बेटी की तलाश में लाडपुर पहुंचे तो वहां युवती तीन युवकों के साथ मैजिक में मिली. परिजनों ने आरोप लगाया की तीनों ने उनकी बेटी के साथ गैंगरेप किया है. परिजनों ने पुलिस को इसकी तहरीर दी.

आरोपियों में एक नाबालिग शामिल

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि तीसरे नाबालिग आरोपी को पुलिस संरक्षण में रखा गया है. मुकदमा दर्ज करने में देरी होने पर पीड़ित पक्ष के साथ पहुंची भीड़ ने रायपुर थाने का घेराव किया. आरोप है कि पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज नहीं किया. हालांकि काफी हंगामें के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें