HighlightHaldwani NewsNainital News

श्री कृष्ण से शादी कर रही है उत्तराखंड की ये लड़की, आज लेगी सात फेरे

श्री कृष्ण की भक्ति में जैसे मीरा मगन हो गई थी ठीक उसी प्रकार उत्तराखंड की एक लड़की भी कान्हा की भक्ति में ऐसी लीन हुई कि अब वो उन्हें अपना पति मान चुकी है। इतना ही नहीं अब वो भगवान श्री कृष्ण से शादी करने भी जा रही है। सुनकर थोड़ा हैरान तो हुए होंगे लेकिन ये सच है।

श्री कृष्ण से शादी कर रही है उत्तराखंड की ये लड़की

नैनीतल के हल्द्वानी के प्रेमपुर लोश्ज्ञानी से सटे इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी पूरन चंद्र पंत की पुत्री हर्षिका आज श्री कृष्ण से शादी करने जा रही है। बता दें कि 21 वर्षीय हर्षिका दिव्यांग है। उनके शरीर का निचला हिस्सा काम नहीं करता है। अपने रोजमर्रा के कामों के लिए भी हर्षिका दूसरों पर निर्भर है। लेकिन अगर आप हर्षिका का चेहरा देख लेंगे तो ऐसा लगेगा नहीं।

वृंदावन से लाई गई श्री कृष्ण की प्रतिमा के साथ लेगी साथ फेरे

हर्षिका भगवान श्री कृष्ण को अपना सब कुछ मान चुकी है। आज उसकी शादी वृंदावन से लाई गई श्री कृष्ण की प्रतिमा के साथ कराई जाएगी। हर्षिका श्री कृष्ण की प्रतिमा के साथ सात फेरे लेगी। बुधवार को महिलाएं ढोलक की थाप पर मंगल गीत गा रही थीं। इसी बीच हल्दी और मेंहदी की रस्में पूरी की गई।

श्री कृष्ण को घर जमाई बनाने जा रहे हैं पूरन चंद्र पंत

बता दें कि शादी के बाद हर लड़की अपने ससुराल जाती है। लेकिन हर्षिका विदा होकर ससुराल यानी कि वृंदावन नहीं जाएगी। बल्कि उनके घर वाले भगवान श्री कृष्ण को घर जमाई बनाने जा रहे हैं। हर्षिका की मां मीनाक्षी पंत ने बताया कि बचपन से ही हर्षिका के मन में कान्हा के लिए प्रेमभाव है। अपनी शादी के लिए हर्षिका ने वृंदावन जाकर ही सारी खरीददारी की है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें