Dehradun NewsHighlightUttarakhand

छत्तीसगढ़ की युवती ने ऋषिकेश के होटल में लगाई फांसी, मेडिकल की बताई जा रही छात्रा, सुसाइड नोट बरामद

छत्तीसगढ़ की मेडिकल छात्रा ने ऋषिकेश के तपोवन में एक होटल के कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से बरामद हुए एक रजिस्टर पर छात्रा का सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी में भिजवा दिया है।

छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी युवती

पुलिस के मुताबिक रविवार को तपोवन स्थित होटल दुर्गा पैलेस के कर्मचारी मनोज रावत ने उनके होटल में ठहरी एक युवती के लंबे समय से कमरे का दरवाजा न खोलने की सूचना पुलिस को दी। होटलकर्मी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया निवासी रोली वैष्णव (21) पुत्री शिव शंकर वैष्णव 10 मार्च से उनके होटल में ठहरी हुई थी, लेकिन 11 मार्च की शाम से युवती ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला।

होटल कर्मचारियों ने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया, इसके बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया ना ही दरवाजा खोला गया। जिसके बाद होटल के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो देखा अंदर युवती पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई है।

अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट हुआ बरामद

पुलिस ने बताया की अंदर एक रजिस्टर पर अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि ‘मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है, यह मैं अपनी मर्जी से कर रही हूं’। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया की कमरे के बाथरूम में खून और खून से सना ब्लेड मिला।

बरेली के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा थी युवती

युवती के पिता से मिली जानकारी के अनुसार, वह उत्तरप्रदेश के बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के तीसरे वर्ष की छात्रा थी। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें