Tehri Garhwalhighlight

51 दिन बाद घनसाली स्वास्थ्य आंदोलन स्थगित, CM के आश्वासन के बाद लिया फैसला

टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली और घनसाली में उप जिला चिकित्सालय की मांग को लेकर चल रहा घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा का धरना 51 दिन बाद 28 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

51 दिन बाद घनसाली स्वास्थ्य आंदोलन स्थगि

प्रदर्शनकारियों ने यह निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात और आश्वासन के बाद लिया गया है। धरना स्थल पर क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह, ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी और एसडीएम नौटियाल ने पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। आंदोलनकारियों ने कहा कि भवन निर्माण के साथ डॉक्टरों और तकनीकी स्टाफ की तैनाती जरूरी है, तभी जनता को लाभ मिलेगा।

ये थी आंदोलनकारियों की मांगें

आंदोलन की मुख्य मांगों में घनसाली में एक उप जिला चिकित्सालय, पिलखी और बेलेश्वर में अनुभवी डॉक्टर, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे टेक्नीशियन, 24 घंटे ब्लड बैंक, और मृतकों के परिवारों के लिए मुआवज़ा और सरकारी नौकरी शामिल हैं।

CMO के आश्वासन के बाद किया धरना स्थगित

सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने मांगों पर प्राथमिकता से कार्यवाही का भरोसा दिया, जबकि विधायक शाह ने जनवरी तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भूमि पूजन कराए जाने की बात कही।

ये भी पढ़ें: घनसाली में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उबाल, 42 दिनों से जारी है आंदोलन, सामूहिक आत्मदाह की दी चेतावनी

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button