Dehradun NewsHighlight

वर्दी पहनने के लिए हो जाएं तैयार, आने वाली है 1521 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती

Uttarakhand big breaking

देहरादून : लंबे समय से उत्तराखंड पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बेरोजगारों और वर्दी पहनने की चाह रखने वालों का इंतजार खत्म होने वाला है। जी हां बता दें कि उत्तराखंड में जल्द रिक्त 1521 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी से बयान दिया है जो की बेरोजगारों के लिए खुशी की खबर है।

देवभूमि बेरोजगार मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने कहा कि इसी महीने गृह विभाग से उम्र सीमा में छूट का जवाब आ जाएगा और कुछ दिन बाद विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। कहा कि उन्होंने हाईकोर्ट में पुलिस विज्ञप्ति जारी करने और उम्र सीमा में बदलाव के लिए याचिका डाली थी, लेकिन हाइकोर्ट ने प्रदेश सरकार का मामला बताते हुए इसे खारिज कर दिया था।

आयोग के अध्यक्ष एस. राजू ने बेरोजगारों के हित में सरकार से आयु सीमा बढ़ाने के लिए पत्र लिखा। राम कंडवाल ने कहा कि संतोष बड़ोनी के साथ मुलाकात सकारात्मक रही और इसी महीने विज्ञप्ति जारी होने जा रही है, जिसमें सबसे पहले शारीरिक परीक्षा होगी जो पुलिस विभाग कराएगा।

आपको बता दें कि सात साल से कांस्टेबलों की भर्ती उत्तराखंड में नहीं हुई है जिसको लेकर युवाओं को इंतजार है कि कब कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकलेगी। युवा भर्ती की काफी लंबे समय से राह देख रहे हैं जो की पूरी होने वाली है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें