Haridwar NewsHighlightUttarakhand

अज्ञात युवक को दिया पिता का नंबर, गंगनहर में लगा दी किशोरी ने छलांग

सोलानी पार्क के समीप एक किशोरी ने अंजान युवक को अपने पिता का मोबाइल नंबर दिया और गंगनहर में छलांग लगा दी। युवती को गंगनहर में डूबता देख उस युवक ने किशोरी को बचाने का भी प्रयास किया। लेकिन, किशोरी तब तक डूब गई थी।

पिता का नंबर देकर कहा बता देना बेटी ने जान दे दी

मंगलवार को कोतवाली रुड़की क्षेत्र के सोलानी पार्क के समीप स्थित गंगनहर पुल पर एक किशोरी पहुंची। उसी पुल पर एक अज्ञात युवक भी था किशोरी ने अज्ञात युवक को अपने पिता का मोबाइल नंबर दिया और पुल में छलांग मार दी। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने बताया की किशोरी काफी परेशान लग रही थी। उसने एक कागज पर मोबाइल नंबर लिखा और वहां खड़े युवक को मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि इस नंबर पर फोन कर बता देना कि उनकी बेटी ने गंगनहर में कूदकर जान दे दी है।

इससे पहले की युवक कुछ समझ पाता। किशोरी ने गंगनहर में छलांग लगा दी। वहां मौजूद एक अन्य युवक ने किशोरी को बचाने का काफी प्रयास किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें