Big NewsRudraprayag News

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा, घोड़े की टक्कर लगने से खाई में गिरी महिला, मौके पर मौत

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा हो गया। चीड़बासा हेलिपैड के पास एक महिला को घोड़े की टक्कर लग गई। टक्कर लगने से महिला खाई गिर गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घोड़े की टक्कर लगने से खाई में गिरी महिला

केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक महिला घोड़े की टक्कर लगने के कारण खाई में गिर गई। जिस से उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम एक महिला केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान उसे घोड़े ने टक्कर मार दी। जिस से वो गहरी खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान जिखाकोदरिम 45 वर्ष पत्नी जोगिन्द्र कोहरिन निवासी जिला बीरा नेपाल के रूप में हुई है।

NDRF ने महिला का शव खाई से निकाला बाहर

हादसे की जानकारी पर एनडीआरएफ और यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के जवान मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ ने खाई में उतरकर शव को बाहर निकाला। जवानों ने शव को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें