National

Women’s Day: पीएम मोदी ने मां-बहनो को दिया बड़ा तोहफा, गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट

Women’s Day के मौके पर पीएम मोदी ने देश की मां-बहनों और बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होनें ऐलान किया कि महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट दी जाएगी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट दी जाएगी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलीपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति की जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ो परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा। जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि रसोई गैस को और ज्यादा किफायती बनाकर हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई की दिशा में काम करते रहना है। इससे हम एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना चाहते हैं। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

एक्स पर दी बधाई

वही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर पीएम मोदी ने शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं! हम नारी शक्ति की ताकत और साहस को सलाम करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हैं। हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले दशक में यही हमारी उपलब्धियों में भी साफ झलकता है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी Women’s Day की बधाई

वही देश की राष्ट्रपति मुर्मू ने भी देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और सभी से युवा महिलाओं के रास्ते की शेष बाधाओं को दूर करने और उन्हें पंख देने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्होनें सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘महिला दिवस पर सभी को मेरी शुभकामनाएं। यह नारी शक्ति का जश्न मनाने का अवसर है। किसी समाज का विकास उसकी महिलाओं द्वारा की गई प्रगति से मापा जाता है।’

Back to top button