Big NewsUttarkashi

अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि तय, जानें कब होंगे

चारधाम यात्रा अपने अंतिम चरण में है। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 22 अक्तूबर और यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्तूबर 2025 को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि तय

बता दें गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्तूबर को अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर विधिविधान के साथ बंद होंगे। इसके बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में होंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज पर 23 अक्तूबर को बंद किए जाएंगे। कपाट बंद का मूहूर्त दो अक्तूबर को विजयदशमी के पर्व पर निकाला जाएगा।

आर्मी बैंड और वाद्य यंत्रों के साथ मुखबा गांव के लिए रवाना होगी मां गंगा

जानकारी के लिए बता दें गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की विग्रह डोली में भोगमूर्ति को आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना किया जाएगा। 22 अक्टूबर की रात्रि में गंगा की डोली मुखबा गांव से करीब दो किमी की दूरी पर स्थित मार्कडेंय मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन 23 अक्तूबर को दोपहर में गंगा की विग्रह डोली मुखबा गांव पहुंचेगी। वहां पर गंगा मंदिर में उनकी भोगमूर्ति को विधिविधान से शीतकाल छह माह के लिए स्थापित किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button