UttarakhandBig NewsRudraprayag

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, प्रधान सहित तीन पर आरोप, मुकदमा दर्ज

रुद्रप्रयाग में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ राजस्व पुलिस को मामले की तहरीर दी। जिसके बाद राजस्व पुलिस ने मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार बीते 23 अगस्त को युवती गाय चराने के लिए जंगल गई हुई थी। जंगल में प्रधान समेत एक स्थानीय और नेपाली व्यक्ति ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। जिसके बाद युवती ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने राजस्व चौकी में जाकर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

प्रधान सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार राजस्व उप निरीक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि डीएम के आदेश पर केस को रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है। पीड़िता के पिता का कहना है कि घटना को एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है। लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

मामले की जांच शुरू

वहीं पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि मामले को लेकर जानकारी शुक्रवार को मिली है। मिली तहरीर के आधार पर में ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button