Dehradun NewsHighlight

ISBT में किशोरी के साथ गैंगरेप मामला, पीड़िता को लेकर जेल पहुंची पुलिस, फिर…

देहरादून आईएसबीटी में किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में किशोरी ने पांचों आरोपियों की शिनाख्त कर ली है. बता दें पांचों आरोपी सुद्धोवाला जेल में बंद है.

ISBT में बस के अंदर किया था किशोरी के साथ गैंगरेप

बता दें 12 अगस्त को आरोपी देवेन्द्र को किशोरी दिल्ली के कशमीरी गेट स्टेशन पर मिली थी, जो उससे पंजाब जाने वाली बस के बारे में जानकारी ले रही थी. आरोपी ने किशोरी को अपने साथ देहरादून चलने और वहां से पौंटा होते हुए पजांब भेजने की बात बताते हुए उसे देहरादून लेकर आया. जहां देर रात में आरोपी में सभी सवारियों के बस से उतरने के बाद दुष्कर्म किया. आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद अपने चार साथियों को दुष्कर्म करने के लिए बुलाया.

किशोरी को लेकर जेल पहुंची थी पुलिस

कोर्ट के आदेश पर पुलिस किशोरी को लेकर जेल पहुंची थी. जहां किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपियों की सुद्धोवाला जेल में शिनाख्त परेड कराई गई. आरोपियों की शिनाख्त के बाद किशोरी को वापस नारी निकेतन भेज दिया गया. बता दें इससे पहले किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा था. अब जल्द ही पुलिस आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें