Haridwar NewsHighlight

लिफ्ट लेने के बहाने लूटपाट वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमंचे की नोक पर देते थे वारदात को अंजाम

मंगलौर क्षेत्र में लिफ्ट लेने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का हरिद्वार पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। आरोपी तमंचे की नोक पर वारदात को अंजाम देते थे।

लिफ्ट लेने के बहाने लूटपाट वाले गिरोह का भंडाफोड़

मंगलौर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात स्वपन किशोर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राहगीरों से लिफ्ट मांगने के बहाने तमंचे की नोक पर लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे। विगत दिनों मंगलौर क्षेत्र में तमंचे की नोक पर कई लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था।

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

इसके बाद डिलीवरी बॉय से भी तमंचे से फायर कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। लिफ्ट मांगने के बहाने राहगीरों से हो रही लगातार लूटपाट की घटना पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने टीम गठित कर लूटपाट गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लूटी हुई बाइक और नकदी की बरामद

पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने बदमाशो से लूटी हुई बाइक और एक स्कूटी और डिलिवरी बॉय से लूटी हुई नकदी भी बरामद कर ली है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें