Dehradun NewsHighlight
गणेश जोशी ने किया सैन्य धाम का निरीक्षण, निर्माण की धीमी गति पर लगाई अधिकारियों को फटकार

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गुनियालगांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाते हुए दिन-रात कार्य करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को लगाई फटकार
निरिक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैन्य धाम के निर्माण कार्य तय समय सीमा दिसंबर तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से है। देश को जब-जब जरूरत पड़ी उत्तराखंड के वीरों ने सर्वोच्च बलिदान दिया।
निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
बलिदानियों का सम्मान और उनकी यादों को संजोए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। जोशी ने कहा सैन्य धाम प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।