Uttarakhand

कहां से लड़ेंगे हरक सिंह रावत चुनाव? सामने आया बयान, बताए दो नाम

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसे लेकर उन्होनें मीडिया को जानकारी दी है। हरक सिंह रावत ने कहा कि वो हरिद्वार से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होनें कांग्रेस हाईकमान से हरिद्वार से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि उन्होनें कहा कि मैं पौड़ी से बहुत से काम किए हैं।

सबसे हॉट सीट पर दो नेताओं की नजर

बता दें कि प्रदेश की पांच लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में सबसे हॉट सीट हरिद्वार पर कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत और डॉ हरक सिंह रावत की नजर रही है। हालांकि कुछ समय पहले एक और बात सामने निकल कर आई थी  कि कांग्रेस में एक खेमे का तर्क है कि हरिद्वार से प्रियंका गांधी को टिकट देने पर पार्टी में किसी स्तर पर विरोध नहीं होगा।

Back to top button