UttarakhandHighlightNainital News

मंगेतर को निजी तस्वीरें भेजकर तुड़वा दी दोस्त की सगाई, मुकदमा दर्ज

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक युवक ने अपनी दोस्त की निजी फोटो और वीडियो मंगेतर को भेज दी। जिसके बाद युवती के मंगेतर ने युवती से रिश्ता तोड़ दिया। युवती ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर ली निजी तस्वीरें

मामला हल्द्वानी के मानपुर पश्चिम का है। युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उसकी अखिलेश देवरानी निवासी कोटद्वार से 2019 में मुलाकात हुई थी। दोनों एक साथ रुद्रपुर की एक कंपनी में काम करते थे। युवती ने युवक कहा कि युवक ने मुझे शादी का झांसा देकर मेरी निजी तस्वीरें ले ली। बाद में उसने शादी के लिए मना कर दिया। जिसके बाद युवती के परिजनों ने उसकी शादी रानीखेत निवासी एक युवक से तय कर दी।

निजी तस्वीरें मंगेतर को भेज कर तुड़वा दी शादी

16 अप्रैल को युवती और रानीखेत निवासी युवक की सगाई हो गई। 12 जून को दोनों की शादी होना तय हुई थी। अखिलेश को जैसे ही उसकी शादी की खबर हुई उसने युवती की निजी तस्वीरें और वीडियो उसके मंगेतर को भेज दी। जिसके बाद युवती के मंगेतर ने युवती से शादी करने के लिए मना कर दिया।

पुलिस को सूचना देने पर दी जान से मारने की धमकी

युवती ने अखिलेश पर फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के भी आरोप लगाए। जब युवती ने पुलिस को सूचना देने की बात कही तो अखिलेश उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। जानकारी के मुताबिक एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के बाद युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें