CM ने किया खटीमा-मेलाघाट सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीमावर्ती विकास को मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा-मेलाघाट राज्य मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। यह सड़क परियोजना लगभग 20.89 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएगी।
सीएम ने किया खटीमा-मेलाघाट राज्य मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास
पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि 11.50 किलोमीटर लंबी इस सड़क के पुनर्निर्माण में केसी ड्रेनेज सिस्टम, सड़क सुरक्षा कार्य, रोड साइनएज की स्थापना और टीबीएम एवं बीसी द्वारा मजबूतीकरण कार्य शामिल हैं।
पर्यटन और शिक्षा के अवसरों को मिलेगी नई दिशा: CM
सीएम ने कहा कि यह सड़क केवल खटीमा क्षेत्र के विकास की धुरी नहीं, बल्कि भारत-नेपाल सीमा से जुड़े संपर्क मार्ग के रूप में भी महत्वपूर्ण है। इसके बनने से सीमावर्ती व्यापार, पर्यटन और शिक्षा के अवसरों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के साथ-साथ भू-कटाव रोकने और जल निकासी व्यवस्था के सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।