Big NewsDehradun News

उत्तराखंड पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिनाईं आम बजट की खूबियां

ravishanakar prasad n

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद इस बार के आम बजट को विकास को नई रफ्तार देने वाला बजट बताया है। रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि इस बार के आम बजट से उत्तराखंड में विकास की गतिविधियों के लिए धन की कोई नहीं होगी।

रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद देहरादून स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम बजट की खूबियां गिनाईं हैं।

आम बजट की बताई खूबियां

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आम बजट की खूबियां बताते हुए कहा कि सरकार का आम बजट भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है। अब तक का सबसे अधिक 20 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस बजट से कृषि के क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही 47 लाख युवाओं के लिए डिजिटल स्किल के 30 स्क्लिंग सेंटर खोले जायेंगे। सीनियर सिटीजन के लिए सेविंग की सीमा 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख कर दी गई है। इसके साथ ही पूरे देश में 157 नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।

टैक्सेशन प्रपोजल्स की बात की जाए तो पहले 5 लाख तक टैक्स नहीं लगता था अब ये सीमा बढ़ाकर 7 लाख कर दी गई है। पीएम मोदी की अपील पर लोगों ने ज़्यादा से ज़्यादा टैक्स पे करना शुरू कर दिया है।  20–21 में 6 करोड़ 97 लाख लोगों ने इनकम टैक्स फाइल किया था। 22–23 में 7 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने इनकम टैक्स फाइल किया था। उन्होंने  कहा कि इस आम बजट में महिलाओं की विशेष चिंता की गई है। 26 जनवरी पर कर्तव्य पथ की परेड में सेना के हर टुकड़ी की अगुवाई देश की बेटियां कर रहीं थीं ये बड़े गौरव का विषय है।

उत्तराखंड की जनता को दिया ये संदेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आम बजट की जानकारी देते हुए उत्तराखंड की जनता से कहा कि उन्हें उत्तराखंड से खासा लगाव है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सारी समितियों का डीजिटिलिकरण हो गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने 2 लाख 40 हज़ार करोड़ रूपये जारी किए हैं जिसमे से 5004 करोड़ अकेले उत्तराखंड के लिए जारी किए गए हैं। उत्तराखंड के प्रतिभा संपन्न नौजवान अग्रीकल्चर में सक्रिय हों और स्टार्ट–अप का लाभ उठाएं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें