Dehradun NewsHighlight
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल का निधन हो गया है। नीलम सहगल के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया।
सीएम धामी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईश्वर से नीलम सहगल की दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की। उनके निधन की खबर सुनकर सीएम धामी ने महानगर कार्यालय पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।