Big NewsUttarakhand
पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन, बीजेपी संगठन में शोक की लहर

पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया है। पूर्व विधायक लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। दून अस्पताल देहरादून में आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन
पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का आज सुबह निधन हो गया। लंबे समय से गहतोड़ी बिमार चल रहे थे। उनके निधन से बीजेपी संगठन में शोक की लहर है। सीएम धामी ने कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही कई अन्य बीजेपी नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सीएम धामी के लिए छोड़ी थी कुर्सी
कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए अपनी कुर्सी छोड़ी थी। साल 2017 और साल 2022 में कैलाश गहतोड़ी चंपावत से चुनाव जीते थे। साल 2022 में ही उन्होंने सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी। बता दें कि वर्तमान में कैलाश गहतोड़ी उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।